- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Police Crackdown On Drugs In Bathinda; 16 Arrested With Heroin And Banned Capsules
जिले में पुलिस ने हेरोइन तस्करी, प्रतिबंधित कैप्सूल रखने, डोप टेस्ट पॉजिटिव आने और नशा सेवन सामग्री मिलने के मामलों में कुल 16 लोगों को काबू किया है। पुलिस के मुताबिक, हेरोइन बरामदगी के छह अलग-अलग मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना संगत पुलिस ने गांव पथराला से गुरप्रीत सिंह को 7 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा।
थाना नथाना पुलिस ने ग्राम कल्याण सद्दा इलाका से कल्याण सुक्खा निवासी अंग्रेज सिंह को 5.47 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। इसी तरह थाना मौड़ पुलिस ने मौड़ कलां से घुम्मन कलां निवासी बग्गा सिंह को 5 ग्राम, थाना बालियांवाली पुलिस ने मंडी कलां से खोखर निवासी केदीप सिंह को 3.10 ग्राम, थाना फूल पुलिस ने गांव राइयां से दविंदर सिंह को 2 ग्राम और थाना भगता भाईका पुलिस ने ग्राम मलूका क्षेत्र से अर्शदीप सिंह को 1.50 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। वहीं, थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने रामपुरा बस अड्डे के पास से जगरूप लाल, लब्बू और सुखचैन सिंह को 300 प्रतिबंधित प्रेगाबलीन कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया।







