- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Amritsar Police Bust Drug Racket: RPG Launcher, Heroin Seized | 7 Arrested
अमृतसर में हथियारों और नशा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त ऑपरेशन में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक RPG रॉकेट लॉन्चर, 2 अवैध पिस्तौल, 106 कारतूस और बड़ी मात
DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की। उनके अनुसार, बरामद नशीले पदार्थों में 7 किलो 904 ग्राम हेरोइन, 5 किलो 152 ग्राम अफीम और 2 किलो 344 ग्राम ICE (मेथामफेटामाइन) शामिल है। इसके साथ ही एक ड्रोन, GPS ट्रैकर और 5 मोबाइल भी मिले हैं। बरामद RPG का वजन 22 नेटो बताया गया है।
हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई की करवाते थे सप्लाई
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। ये हैंडलर कथित तौर पर अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करवाते थे। इसके पश्चात आरोपियों के माध्यम से इन्हें आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई के स्रोतों का पता लगा रही है।
3 थानों में एफआईआर दर्ज
प्रकरण में थाना घरिंडा, लोपोके और भिंडी सैदा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों और नशे की सप्लाई के स्रोतों के साथ-साथ इनके खरीदारों और अन्य सहयोगियों की पहचान की जा रही है। इस प्रकरण में DIG बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत सूचना देंगे।







