- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Ferozepur Police Arrest Gang | Zigana Pistols & Heroin Seized In Mohali
मोहाली पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के संपर्क में रहकर नशे और हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 पिस्तौल, 100 ग्राम हेरोइन, 1 लाख रुपए की ड्रग मनी और
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजी जाने वाली हेरोइन हासिल करते थे और मोहाली, चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी के अलग-अलग इलाकों में इसकी सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार, एसएसपी वरुण शर्मा के निर्देश पर नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 7 नवंबर को एसआई स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
23 से 26 वर्ष के हैं चारों अभियुक्त
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह (23), सुनील उर्फ सोनी (26), गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी (24) और सुखचैन सिंह उर्फ सुखा (23) के रूप में हुई है। चारों फिरोजपुर जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।
जिगाना समेत 5 पिस्तौल बरामद
पुलिस ने आरोपियों से एक जिगाना .30 बोर पिस्तौल, दो .32 बोर पिस्तौल और दो .315 बोर पिस्तौल बरामद की हैं। इसके साथ ही 100 ग्राम हेरोइन, 1 लाख रुपए की ड्रग मनी और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही क्रेटा कार भी जब्त की गई है।
ड्रोन से आने वाली हेरोइन उठाते थे अभियुक्त
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि चारों अभियुक्त पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक, सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी जाने वाली हेरोइन को अभियुक्त तय स्थानों से उठाते थे। इसके पश्चात इसे आगे सप्लाई किया जाता था। अभियुक्त मोहाली और चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी के विभिन्न इलाकों में नशा पहुंचाते थे।
पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और नशे व हथियारों की सप्लाई के नेटवर्क की जांच कर रही है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के पश्चात पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के बीच पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से संपर्क और सीमा पार से चल रहे तस्करी नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।







