- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Amritsar Police Bust Illegal Arms Network | Six Arrested, Weapons Seized
अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। इस प्रकरण की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सो
सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था हथियारों का नेटवर्क
डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, पुलिस की शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि अभियुक्त विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। ये हैंडलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आरोपियों के साथ संपर्क बनाए रखते थे और अवैध हथियारों की सप्लाई करवाते थे। हथियारों की खेप ड्रोन के माध्यम से भेजी जाती थी। इसके पश्चात अभियुक्त ड्रोन के जरिए पहुंचने वाली खेप को इकट्ठा करते और आगे आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक हथियार पहुंचाते थे।
छेहरटा और सिविल लाइन थाने में 2 FIR दर्ज
पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क को लेकर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें एक प्रकरण थाना छेहरटा और दूसरा थाना सिविल लाइन में दर्ज किया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।
जांच के बीच यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियारों की सप्लाई कहां से की जा रही थी और इन्हें आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस इस नेटवर्क के पीछे और आगे जुड़े समस्त संपर्कों का पता लगाने में जुटी है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस संगठित आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने, अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने और प्रदेश में शांति तथा सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।







