- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Jagraon
- Ludhiana Jagraon Murder Case | Father Killed By Son Friends Over Gambling
लुधियाना के जगराओं में दिवाली की रात बेटे को जुआ खेलने से रोका तो उसके साथियों ने पिता के सिर पर बेसबॉल के डंडों से आक्रमण कर दिया। आरोपियों ने उसका सिर फाड़ दिया। गंभीर हालत में रघु कामथ को सुधार के अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां से उन्हें लुधियाना सि
परिजनों ने पीजीआई के बजाए उन्हें लुधियाना में एक न्यूरो अस्पताल में दाखिल किया। आज रघु कामथ ने जान गंवा दी। डॉक्टरों के अनुसार दो दिन से उसे बचाने के प्रयास किए लेकिन चोटें इतनी गंभीर थी कि उसे बचा नहीं सके।
परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है और पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू कर दी है। रघु मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले सिमरी बख्तियारपुर तहसील के खुजरी मठियानी गांव का रहने वाला था। उसकी उम्र 45 वर्ष थी।
परिजनों का इल्जाम है कि पुलिस को उसी रात सूचना दे दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
रघु कामथ के मर्डर की पूरी कहानी सिलसिलेवार जानिए....
- दिवाली की रात लापता बेटे की तलाश: रघु पंजाब के सुधार इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था। दिवाली की रात रघु कामथ का बड़ा बेटा जय कामथ काफी देर तक घर नहीं लौटा। बेटे की फिक्र में वे अपने दो छोटे बेटों नितीश कामथ और हरमन कामथ को साथ लेकर उसकी तलाश में निकले।
- मार्बल शोरूम में जुआ खेलते हुए मिला: नितीश कामथ ने बताया कि जब उसके पिता बड़े भाई को ढूंढ रहे थे तो उन्हें सूचना मिली कि वो लुधियाना बठिंडा हाईवे पर एक मार्बल की दुकान में जुआ खेल रहा है। उसके बाद हम घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि बड़ा भाई जय वहां कुछ लोगों के साथ जुआ खेल रहा था। पिता ने जय से जुआ छोड़कर तुरंत घर चलने को बताया।
- बेटे को रोकने पर कहासुनी: नितीश ने जानकारी दी कि दुकान के अंदर मौजूद लोग जय को खेल बीच में छोड़कर जाने देने से रोकने लगे। जब रघु ने बेटे को जबरन घर ले जाने की कोशिश की, तो वहां मौजूद दबंगों से उनकी तीखी बहस हो गई। 15 से 20 लोगों की मौजूदगी में विवाद देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गया।
- बेसबॉल बैट से सिर पर किए ताबड़तोड़ वार: बेटे नितीश कामथ के अनुसार दो लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी खेमा ने बेसबॉल बैट से पिता रघु कामथ के सिर पर सीधे जानलेवा वार कर दिए। उसने जानकारी दी कि वार करते-करते बेसबॉल बैट दो टुकड़ों में टूट गया। रघु कामथ खून से लथपथ होकर घटनास्थल पर ही बेसुध गिर पड़े और हमलावर फरार हो गए।
- मंगलवार को तोड़ा दम: नितीश कामथ ने जानकारी दी कि गंभीर रूप से चोटिल पिता को पहले सुधार के सरकारी चिकित्सालय, फिर लुधियाना के सरकारी अस्पताल और वहां से हालत नाजुक होने पर चंडीगढ़ रेफर किया गया। इसके बाद परिजनों ने उन्हें लुधियाना के न्यूरो लाइफ चिकित्सालय में भर्ती करवाया। डॉक्टरों द्वारा 2 दिन तक जान बचाने की पूरी कोशिशों के बाद भी सिर की अंदरूनी गंभीर चोटों की वजह से मंगलवार को उन्होंने जान गंवा दी।
परिजनों ने पुलिस ढिलाई पर उठाए सवाल
रघु की मौत के पश्चात परिजनों में भारी आक्रोश है। मृतक के भाई संजय कामथ का आरोप है कि दिवाली की रात ही थाना सुधार पुलिस को जानकारी दे दी गई थी, किंतु पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई करने में ढिलाई बरती। उनका आरोप है कि पुलिस ने उसी दिन कार्रवाई की होती तो आरोपी पकड़ लिए जाते लेकिन देरी के कारण अब वो फरार हो गए हैं।
एसएचओ बोले-आरोपी शीघ्र होंगे गिरफ्तार
थाना सुधार के SHO राजविंदरपाल सिंह का कहना है कि परिजनों की शिकायत मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्दी ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ चर्चा है कि पुलिस ने अभियुक्त को फिलहाल हिरासत में ले लिया है और जल्दी ही प पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।







