तरनतारन के थाना सिटी पुलिस ने अमेरिका भेजने और एप्पल स्टोर की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 90 लाख रुपए की ठगी के आरोप में दो महिलाओं समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों पर शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देने का भी इल्जाम है।

गुरु अमरदास कॉलोनी, तरनतारन में साईं मंदिर के पास रहने वाले प्रमोद गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में इल्जाम लगाया कि राहुल जिंदल उर्फ रोहित बंसल, रमेश कुमार का बेटा और पटियाला के गांव दौण कलां का रहने वाला है।

शिकायत में चरणजीत कौर, गुरजंट सिंह की बेटी निवासी खरड़, मोहाली और हाउस नंबर 301, रेजिडेंस सेक्टर 66, मोहाली कहा गया है। शिकायत में रमनदीप कौर और गुरचरणजीत सिंह उर्फ हैप्पी के नाम भी है।

विज्ञापनIn-Article Banner

आपस में मिलीभगत करने का इल्जाम

प्रमोद गुप्ता के अनुसार, आरोपियों ने मिलीभगत कर उनके बेटे लविश गुप्ता को अमेरिका भेजने और एप्पल स्टोर की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा दिया। इस प्रकार उनसे 90 लाख रुपए लिए गए।

थाना सिटी तरनतारन के एएसआई प्रदुमन सिंह ने जानकारी दी कि छानबीन के पश्चात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर