LADC पॉलिसी का विरोध, भूख हड़ताल पर जालंधर के वकील: पंजाब में चल रहे आंदोलन को दिया समर्थन; बार एसोसिएशन बोली-पॉलिसी वापस ले सरकार – Jalandhar News

LADC पॉलिसी का विरोध, भूख हड़ताल पर जालंधर के वकील:  पंजाब में चल रहे आंदोलन को दिया समर्थन; बार एसोसिएशन बोली-पॉलिसी वापस ले सरकार – Jalandhar News



जालंधर में भूख हड़ताल पर बैठे वकील।

पंजाब भर में लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) पॉलिसी के विरोध में चल रहे वकीलों के आंदोलन के तहत मंगलवार को जालंधर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। वकीलों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से LADC पॉलिसी को तत्काल वापस लेने की मांग

.

प्रदर्शनकारी वकीलों का कहना है कि LADC पॉलिसी लागू होने से स्वतंत्र रूप से प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं के कार्य और आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। यह नीति उनकी पेशेवर स्वतंत्रता को बाधित कर सकती है।

पैनल प्रणाली को कमजोर करने की साजिश

अधिवक्ताओं का आरोप है कि यह नई व्यवस्था पहले से लागू पैनल प्रणाली को कमजोर करती है। इसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में वकीलों के रोजगार के अवसरों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *