LADC के खिलाफ वकीलों का संघर्ष तेज: कपूरथला में 8 वरिष्ठ अधिवक्ता भूख हड़ताल पर बैठे, बोले- सिस्टम वापस लो – Kapurthala News
कपूरथला में लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) सिस्टम के विरोध में जिला बार एसोसिएशन कपूरथला का आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार से बार एसोसिएशन के आठ वरिष्ठ वकीलों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस भूख हड़ताल की शुरुआत अरदास के साथ हुई, जिसका नेतृत्
.
बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट एस.एस. मल्ली ने घोषणा की कि LADC सिस्टम के खिलाफ यह संघर्ष पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार इस सिस्टम को वापस नहीं लेती, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। मल्ली ने कहा कि यह आंदोलन वकील समुदाय के अधिकारों की रक्षा और LADC सिस्टम का विरोध करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
बड़ी संख्या में पहुंचे वकील
भूख हड़ताल पर बैठे वकीलों में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट एस.एस. मल्ली, सचिव एडवोकेट अमनदीप सिंह, पूर्व प्रेस सचिव एडवोकेट टी.एस. ढिल्लों, एडवोकेट रणबीर रावत, पूर्व सचिव एडवोकेट हामिश कुमार, पूर्व सचिव एडवोकेट संदीप सिंह, एडवोकेट नवीन कपूर और एडवोकेट सुरिंदर कुमार शामिल हैं।
इस अवसर पर एडवोकेट हैरी शर्मा, एडवोकेट जेजेएस अरोड़ा, एडवोकेट राजबीर बावा, एडवोकेट संदीप सिंह वालिया, एडवोकेट कालिया, एडवोकेट एन.एस. नूर, एडवोकेट परमजीत सिंह लिधर, एडवोकेट एस.पी.एस. खिंडा, एडवोकेट माधव पराशर और एडवोकेट दर्शन सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भी उपस्थित होकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

