रैनक बाजार में धरने पर बैठे दुकानदार – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर रैनक बाजार में मंगलवार शाम गुंडागर्दी को लेकर पुलिस के रवैए को लेकर दुकानदार भड़क कर भगवान वाल्मीकि चौक में धरने पर बैठ गए थे। आरोप था कि पहले तो गुंडा गैंग ने प्रधान शिव शर्मा के साथ हाथापाई कर बदमाशी की और जब दुकानदार दौड़ कर थाने गए तो एएसआई हीरा सिंह बोले-मेरा पास फोर्स नहीं है। एएसआई का जवाब सुनकर भड़के दुकानदार चौक में धरने पर बैठ गए। दुकानदारों ने दो युवक पकड़ कर पुलिस को दिए है। सही समय पर फोर्स न आने पर करीब 8 युवक दौड़ गए हैं। एसीपी राजेश ठाकुर ने धरनास्थल पर पहुंच कर पहले धरना खुलवाया और यकीन दिलवाया कि सख्त एक्शन होगा। जिसके बाद दुकानदार शांत हो गए। भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी के प्रधान विपन सभ्रवाल और मानवाधिकार संगठन के प्रधान शशि शर्मा ने कहा-बाजार के प्रधान शिव शर्मा के पास शाम को दुकानदार गए कि बाजार में 10-12 युवक घूम रहे है। यह लुटेरे या बदमाश है, जिसके बाद प्रधान ने उनसे बाजार में आने को लेकर सवाल किया तो वह सीधे गुंडागर्दी पर उतर आए। प्रधान से हाथापाई करनी शुरु कर दी। दुकानदार दौड़ कर थाने गए थे एएसआई हीरा सिंह बोले- एसएचओ छुट्टी पर है और मैं ही सब देख रहा हूं। काम बताओं जब कहा कि बाजार में कुछ युवक गुंडागर्दी कर प्रधान से विवाद कर रहे है तो एएसआई ने कहा-अभी मेरे पास फोर्स नहीं है। जिसके बाद दुकानदार बाजार में आ गए। किसी तरह से 2 युवक तो पकड़ लिए,जबकि बाकी धमकियां देकर निकल गए। प्रधान शर्मा ने कहा-कुछ देख से देख रहे थे कि बाजार में बिना कारण कुछ युवक आते है,लेकिन कोई शॉपिंग नहीं करते। वह ग्राहक को टारगेट करते है। जिसके बाद आगे उनसे लूट हो जाती है। इसी कारण इन युवकों को देख कर आने के कारण ही पूछा था। दुकानदार बोले सुरक्षा के नाम पर चौक में एसएचओ की गाड़ी खड़ी कर दी जाती है और एक लेडी कांस्टेबल चालान ही काटती है।
Source link

