बठिंडा में खुफिया कैमरे से दुश्मन रख रहा था नजर: पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, डेटा पाकिस्तान भेजने और सेना की निगरानी का आरोप – Bathinda News

बठिंडा में खुफिया कैमरे से दुश्मन रख रहा था नजर:  पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, डेटा पाकिस्तान भेजने और सेना की निगरानी का आरोप – Bathinda News




बठिंडा पुलिस ने गैर-कानूनी तरीके से खुफिया कैमरे लगाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये कैमरे बठिंडा-गंगानगर रोड पर लगाए गए थे, जिनसे प्राप्त डेटा कथित तौर पर पाकिस्तान में कुछ व्यक्तियों को भेजा जा रहा था। पुलिस के अनुसार, इन कैमरों का उपयोग सेना और पुलिस की गतिविधियों की निगरानी के लिए किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का पाकिस्तान में कुछ लोगों से संबंध था, हालांकि उनकी सीधी बातचीत नहीं हुई थी। पुलिस का कहना है कि अभी कुछ और गिरफ्तारियां होनी बाकी हैं, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले इन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। नियमित चेकिंग के दौरान मिले एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि थर्मल पुलिस टीम बठिंडा-गंगानगर रोड पर नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मुखबिर से विशेष जानकारी मिली। हाईवे पर अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के पास सरकारी बिजली के खंभे पर एक सोलर-पावर्ड कैमरा लगा मिला, जिसमें एक सिम कार्ड भी था। आरोप है कि इस कैमरे के माध्यम से पुलिस, अन्य सुरक्षा बलों और सेना की निगरानी की जा रही थी, जिससे देश की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता था। पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच के लिए कई टीमें गठित कीं।
टेक्नोलॉजी से मिला सुराग बठिंडा पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस टीमों के संयुक्त अभियान के तहत जांच आगे बढ़ी। तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर, सराय (थाना अजनाला, जिला श्री अमृतसर साहिब) निवासी अशोक कुमार (पिता प्रगास सिंह) की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। अशोक कुमार को कोर्ट में पेश कर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसी गांव के आकाशदीप सिंह (पिता बलदेव सिंह) को भी गिरफ्तार कर लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *