अमरनाथ यात्रा को लेकर पठानकोट में रेड अलर्ट: पुलिस ने जिले भर में नाके लगाकर चलाया सर्च अभियान, सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद – Pathankot News

अमरनाथ यात्रा को लेकर पठानकोट में रेड अलर्ट:  पुलिस ने जिले भर में नाके लगाकर चलाया सर्च अभियान, सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद – Pathankot News




3 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा को देखते हुए पठानकोट पुलिस रेड अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार 15 जून की शाम जिले भर में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। जिला भर के विभिन्न स्थानों पर रेड अलर्ट नाके लगाकर वाहनों और लोगों की गहन जांच की गई। इस दौरान संदिग्धों से पूछताछ भी की गई।
इंटरस्टेट नाकों पर चला गहन सर्च अभियान
यह अभियान जिला पठानकोट के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया। इसमें अंतरराज्यीय नाकों के साथ-साथ प्रमुख चौकों, मुख्य मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों को शामिल किया गया। पुलिस का मुख्य ध्यान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने पर था।
संदिग्धों से की गई पूछताछ
डीएसपी हेडक्वार्टर आर.के. शर्मा की निगरानी में चलाए गए इस अभियान में वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी हुई। पुलिस कर्मियों ने कारों, बसों, ट्रकों, दोपहिया वाहनों सहित सभी प्रकार के वाहनों की बारीकी से तलाशी ली ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। जिले में पुलिस की सक्रियता स्पष्ट रूप से देखी गई।
यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से करवाया जाएगा संपन्न
डीएसपी हेडक्वार्टर आर.के. शर्मा ने बताया कि श्री अमरनाथ यात्रा जल्द शुरू होने वाली है। पंजाब पुलिस यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि डीआईजी बॉर्डर रेंज सरदार हरमणवीर सिंह गिल के निर्देशों पर पूरे क्षेत्र में रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जिसके तहत सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *