मोगा में एक हफ्ते में 12 नशा तस्कर गिरफ्तार: 2.72 किलो हेरोइन-ग्लॉक पिस्टल और ड्रग मनी बरामद; 10 मामले दर्ज – Moga News
पंजाब के मोगा जिला पुलिस के विशेष अभियान के तहत धर्मकोट सब-डिवीजन पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 5 जून से 12 जून 2026 के बीच पुलिस ने 10 मामले दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 2 किलो 720 ग्राम हेरोइन, 190 नशीली गोलियां, 35 हजार रुपए ड्रग मनी और एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल बरामद की है। एसएसपी चाहल ने बताया कि 6 जून 2026 को सब-डिवीजन धर्मकोट के ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया गया था। इस अभियान के तहत नशा तस्करी और अवैध शराब से संबंधित तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनसे 538 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जागरूकता कार्यक्रम भी चला रही पुलिस पुलिस नशा विरोधी अभियान के साथ-साथ गांवों में जागरूकता कार्यक्रम भी चला रही है। पंचायतों, स्पोर्ट्स क्लबों, गणमान्य व्यक्तियों और युवाओं के साथ बैठकें आयोजित कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में, 5 जून को कोट ईसे खां के जी.आर. मैरिज पैलेस में वीडीसी सदस्यों के साथ एक बैठक हुई। विभिन्न अधिकारियों ने गांवों में संपर्क बैठकें भी की, जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहने और नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। एसएसपी की आमजन से अपील एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने आम जनता से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें, ताकि समाज को नशे से मुक्त किया जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Source link

