जलालाबाद में नशे के खिलाफ मोबाइल शिकायत बॉक्स: विधायक गोल्डी कंबोज ने दिखाई हरी झंडी; तुरंत कार्रवाई होगी, पुलिस रोजाना करेगी चेक – Fazilka News
फाजिल्का जिले के जलालाबाद में नशे के खिलाफ एक नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत शहर में 7 ई-रिक्शा चलाए गए हैं, जिन पर शिकायत बॉक्स लगाए गए हैं। इन ई-रिक्शा को विधायक गोल्डी कंबोज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस व्यवस्था के जरिए लोग नशे से जुड़ी शिकायतें आसानी से दर्ज कर सकेंगे। पुलिस रोजाना इन शिकायत बॉक्स को खोलेगी और मिली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करेगी। शिकायत देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि लोग बिना डर के जानकारी दे सकें। 7 ई-रिक्शा पर लगाए गए शिकायत बॉक्स जलालाबाद से विधायक गोल्डी कंबोज ने बताया कि पंजाब सरकार के आदेशों पर शहर में नशे के खिलाफ एक खास अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत 7 ई-रिक्शा चलाए गए हैं, जिन पर शिकायत बॉक्स लगाए गए हैं। इसका मकसद बच्चों और युवाओं को नशे से बचाना है। उन्होंने कहा कि इन बॉक्स में आने वाली हर शिकायत पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। शिकायत करने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी, ताकि लोग बिना डर के जानकारी दे सकें। विधायक ने बताया कि पहले लोग डर की वजह से खुलकर शिकायत नहीं करते थे, लेकिन अब जांच के बाद सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा शिकायतें करें ताकि युवाओं को इस समस्या से बचाया जा सके। रोज चेक किए जाएंगे शिकायत बॉक्स उधर डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ ने कहा कि इस शिकायत बॉक्स को एक राउंड के बाद रोजाना चेक किया जाएगा। जिस पर बाक्स में नशे के खिलाफ आई शिकायतों को वेरीफाई कर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
Source link

