खड्डे में गिरी गाय को निकाला, पास ही खेलते हैं बच्चे, खतरा बरकरार – Jalandhar News

खड्डे में गिरी गाय को निकाला, पास ही खेलते हैं बच्चे, खतरा बरकरार – Jalandhar News




जालंधर | सूर्य एनक्लेव के हर्बल पार्क में नगर निगम ने निर्माणकार्य के लिए मिट्‌टी खोदी है। मिट्‌टी खोदने के बाद सुरक्षा के प्रबंध नहीं किए गए हैं। यहां पर रोजाना कॉलोनी के बच्चे खेलने आते हैं। मंगलवार की दोपहर बेसहारा गाय खड्डे के अंदर उतर गई। खड्डे में पानी भरा है। लेकिन जब बाहर आने का प्रयास करने लगी तो गहराई अधिक होने के कारण फंस गई। वातावरण प्रेमी रौशन लाल शर्मा और साथियों ने उसे देखा और लंबी कवायद के बाद उसे निकाला गया। कॉलोनी के लोगों ने चिंता जताई कि खड्डे के पास सुरक्षा के प्रबंध न होने पर दोबारा भी हादसा हो सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *