पठानकोट में वृद्ध आश्रम का शिलान्यास: कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने रखा नींव पत्थर; बोले- बुजुर्गों को मिलेगा सहारा, 10 कमरों का इंतजाम – Pathankot News
पठानकोट के गांव कटारूचक्क में बेसहारा और जरूरतमंद बुजुर्गों की सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। आदर्श वृद्ध आश्रम, जो पहले झाकोलाड़ी में संचालित था, अब कटारूचक्क में स्थानांतरित कर दिया गया है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने नए भवन का आज नींव पत्थर रखा। गांव कटारूचक्क में आयोजित एक समारोह के दौरान मंत्री कटारूचक्क ने वृद्ध आश्रम के नए भवन की आधारशिला रखी। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और समाजसेवी उपस्थित थे। मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने बताया कि यह वृद्ध आश्रम उन बुजुर्गों को आश्रय प्रदान करेगा, जिन्हें उनके परिवार ने छोड़ दिया है या जिनका कोई सहारा नहीं है। कटारूचक्क बोले- बुजूर्गों की सेवा सभी का धर्म मंत्री ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और बेसहारा बुजुर्गों की सेवा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने जानकारी दी कि आश्रम में बुजुर्गों की सुविधा के लिए 10 कमरों का निर्माण किया गया है, ताकि उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिल सके। मंत्री ने इस नेक कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं का आभार भी व्यक्त किया। यह पहल समाज के जरूरतमंद और बेसहारा बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस सेवा कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
Source link

