लुधियाना रेल हादसा, स्लीपर कोच में आया था क्रैक: रूटीन चेकिंग से बची यात्रियों की जान, 7 दिन में ICF कोचों की जांच के आदेश – Ludhiana News

लुधियाना रेल हादसा, स्लीपर कोच में आया था क्रैक:  रूटीन चेकिंग से बची यात्रियों की जान, 7 दिन में ICF कोचों की जांच के आदेश – Ludhiana News




लुधियाना में 6 जून को दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी (कटड़ा) जा रही स्पेशल ट्रेन के यात्रियों की जान उस समय बाल-बाल बच गई, जब स्टेशन पर रूटीन चेकिंग के दौरान ट्रेन के एक स्लीपर कोच में अचानक दरार (क्रैक) पाई गई। रेलवे ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कोच को बदल दिया। इस गंभीर तकनीकी खामी को देखते हुए रेलवे मंत्रालय ने सख्त रुख अपनाया है। जांच में क्या आया सामने? रेलवे की तकनीकी टीम और इंजीनियरों की शुरुआती जांच में जो बात सामने आई है, वह चौंकाने वाली है। छिपा हुआ जंग: कोच के निचले और संवेदनशील हिस्सों (Critical Areas) में अंदरूनी रूप से भारी क्षरण (Corrosion) और जंग लग चुका था। दिखाई नहीं दी खराबी: यह जंग कोच के ऐसे हिस्सों में था जो सामान्य तौर पर बाहर से नजर नहीं आता। लगातार दौड़ने के कारण धातु कमजोर हुई और वहां क्रैक डेवलप हो गया। रेलवे का ‘मिशन सेफ्टी’: अगले 7 दिन में बदलेगी व्यवस्था, ये 7 कड़े कदम लागू घटना के बाद रेलवे ने देश भर के सभी ICF (इंटीग्रल कोच फैक्ट्री) कोचों के लिए एक बड़ा सेफ्टी ड्राइव (सुरक्षा अभियान) छेड़ दिया है। रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक ये सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं:-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *