श्री राजराजेश्वरी कामाख्या देवी मंदिर में हवन के बाद सत्संग – Jalandhar News

श्री राजराजेश्वरी कामाख्या देवी मंदिर में हवन के बाद सत्संग – Jalandhar News




जालंधर | श्री राजराजेश्वरी कामाख्या देवी मंदिर कोट सदीक मंदिर कॉलोनी नजदीक गाखलां पुल की ओर से हवन यज्ञ किया गया। जिसमें विद्वानों ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाई। जिसमें पं. अविनाश गौतम, पं. राजेश शर्मा व अन्य विद्वानों ने हवन के माध्यम से भक्तों को कहा कि क्रोध व्यक्ति को खत्म कर देता है। हमें अपने जीवन में क्रोध को नहीं लाना चाहिए, क्योंकि क्रोध से व्यक्ति अपने सभी रिश्ते नाते भूल जाता है, जिससे व्यक्ति के शरीर का नाश होता है। वहीं रिश्ते नाते पर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए हमें अपनी इंद्रियों को वश में रखना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *