जालंधर बच्चा बेचने के मामले में नई रिकॉर्डिंग: मां का दावा-पूर्व पति झूठ बोल रहा, बच्चा उसी ने बेचा, आरोपी की दूसरी पत्नी का भी हाथ – Jalandhar News
जालंधर के रामामंडी में पूर्व पति पर 16 दिन का बच्चा बेचने का आरोप लगाने वाली शिवानी ने नई रिकॉर्डिंग पेश की हैं। शिवानी का दावा है कि इन रिकॉर्डिंग में पूर्व पति शिवा की दूसरी पत्नी बच्चा बेचने की बात बताने की बात कह रही है।
शिवानी ने दावा किया कि शिवा की पत्नी को पता था कि बच्चे के बेचा जा रहा है। उनके पास एक रिकॉर्डिंग है जिसमें शिवा की पत्नी कह रही है कि वह बच्चा बेचने को लेकर सारी बात बच्चे की दादी का बता देगी।
इस मामले में शिवा की भी वीडियो सामने आई थी जिसमें शिवा ने दावा किया था कि बच्चा उसने नहीं बल्कि उसकी पूर्व पत्नी शिवानी ने ही बेचा है। इस दावे को खारिज करते हुए शिवानी ने कहा कि बच्चा शिवा ने ही बेचा है। उसने उसकी पैसे गिनती करने की एक वीडियो भी जारी की है जो गलत बनाकर प्रचारिक की गई।
इस वीडियो में वह जो पैसे गिन रही है, वह शिवा के ही पैसे हैं, उसे उसे कहा था कि पैसे गिन ले। जैसे ही वे पैसे गिन रही थी तो उसने उसका वीडियो बना लिया। इन पैसों का बच्चा बेचने से कोई संबंधी नहीं।
शिवानी ने कहा कि घटना को लेकर 3 दिन पहले शिकायत की गई थी लेकिन थाना रामामंडी पुलिस ने अभी तक बयान के लिए नहीं बुलाया न ही इस मामले में कोई कार्रवाई की गई है। आज (8 जून) को वह अपनी सास के साथ थाना रामामंडी में पेश होकर बच्चे को ढूंढने की गुहार लगाएंगे।
बता दें कि रामामंडी के एकता नगर की रहने वाली शिवानी ने अपने पूर्व पति शिवा पर उसका 16 दिन का बच्चा बेचने के आरोप लगाए थे। शिवानी ने दावा किया था कि शिवा चिट्टे का आदी है और उसने चिट्टे की पूर्ती के लिए ही बच्चे को बेचा है। इसे लेकर उसने 6 मई को कमिश्नर दफ्तर जालंधर में शिकायत दी थी। शिवानी की जुबानी, बच्चा बेचने की कहानी..
Source link

