भाजपा नेता के परिवार से मारपीट का मामला कार्रवाई न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी – Barnala News

भाजपा नेता के परिवार से मारपीट का मामला कार्रवाई न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी – Barnala News



बरनाला| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एसएसपी बरनाला से मिला और नगर निगम चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं के साथ कथित मारपीट का मामला उठाया। नेताओं ने बताया कि 26 मई 2026 को वार्ड नंबर 38 से भाजपा प्रत्याशी शिवानी उप्पल के पति एवं चुनाव एजेंट रजिंदर उप्पल, उनकी माता कांता रानी तथा पिता मंगत राय उप्पल (सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर, पंजाब पुलिस) के साथ कुछ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर मारपीट की गई। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को करीब दो घंटे तक अवैध हिरासत में भी रखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। जिला अध्यक्ष ने कहा कि यदि जल्द इंसाफ नहीं मिला तो भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि पूरे मामले से पार्टी नेतृत्व को भी अवगत करा दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *