ज़ीरकपुर में कॉल सेंटर की आड़ में ठगी का खेल: ट्रैवल एजेंट बनकर ​विदेशी नागरिकों बनाते थे शिकार, 6 गिरफ्तार, लैपटॉप-कंप्यूटर बरामद – Mohali News

ज़ीरकपुर में कॉल सेंटर की आड़ में ठगी का खेल:  ट्रैवल एजेंट बनकर ​विदेशी नागरिकों बनाते थे शिकार, 6 गिरफ्तार, लैपटॉप-कंप्यूटर बरामद – Mohali News




मोहाली के ज़ीरकपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्लोबल बिजनेस पार्क में चल रहे एक हाईटेक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से छह शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है, जो ‘होमटाउन ट्रैवल’ नाम की फर्जी कंपनी बनाकर सात समंदर पार बैठे विदेशी नागरिकों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस कॉल सेंटर का पूरा नेटवर्क विदेशी नागरिकों को निशाना बनाने के लिए ही तैयार किया गया था। आरोपी बेहद शातिर तरीके से काम करते थे। आरोपी विदेशी नागरिकों से संपर्क करने के लिए फर्जी नामों, नकली पहचान और भ्रामक जानकारियों का इस्तेमाल करते थे। सस्ती ट्रैवल सेवाओं का लालच देकर बनाते थे शिकार वे विदेशियों को झांसा देते थे कि वे एक प्रतिष्ठित ट्रैवल एजेंसी से हैं और उन्हें बेहद सस्ती व आकर्षक ट्रैवल सेवाएं (जैसे एयर टिकट, होटल बुकिंग आदि) दिलाएंगे। इसके बाद वे एडवांस पेमेंट के नाम पर मोटी रकम ऐंठ लेते थे।
पहाड़ी राज्यों से जुड़े हैं आरोपियों के तार गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपी पंजाब से बाहर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं। पुलिस अब इनके पूरे बैकग्राउंड और पंजाब में इनके ठहरने के ठिकानों की जांच कर रही है। लैपटॉप और कंप्यूटर जब्त, खंगाला जा रहा डिजिटल डेटा ग्लोबल बिजनेस पार्क में की गई इस अचानक छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 चालू कंप्यूटर, 1 लैपटॉपमौके से भारी मात्रा में तकनीकी उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस की साइबर विंग इन सभी उपकरणों को अपने कब्जे में लेकर इनके हार्ड डिस्क और कॉल लॉग्स को खंगाल रही है, ताकि ठगी के शिकार हुए विदेशी नागरिकों की सही संख्या का पता लगाया जा सके। रिमांड के दौरान बड़े खुलासे होने की उम्मीद ज़ीरकपुर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इन सभी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि इस रैकेट के मुख्य मास्टरमाइंड और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस को अंदेशा है कि रिमांड के दौरान इस बात का खुलासा हो जाएगा कि इस गिरोह ने अब तक कितने विदेशी नागरिकों से कितने लाख या करोड़ रुपये की ठगी की है। फिलहाल, इस गिरोह के कुछ अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *