औचक निरीक्षण: आधी रात पुलिस स्टेशन पीएयू पहुंचे पुलिस कमिश्नर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा – Ludhiana News

औचक निरीक्षण:  आधी रात पुलिस स्टेशन पीएयू पहुंचे पुलिस कमिश्नर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा – Ludhiana News




लुधियाना | पुलिस कमिश्नर ने देर रात पुलिस स्टेशन पीएयू का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की सुरक्षा व्यवस्था, रिकॉर्ड और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने रात्रि ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। उन्होंने पुलिस कर्मियों के मनोबल को बढ़ाते हुए जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कर्मियों का समर्पण सराहनीय है और उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *