पठानकोट के सरना में तीन दुकानों में लगी आग: लकड़ी, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर पड़ा लाखों रुपये का सामान जलकर राख, 6 गाड़ियों ने बुझाई आग – Pathankot News

पठानकोट के सरना में तीन दुकानों में लगी आग:  लकड़ी, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर पड़ा लाखों रुपये का सामान जलकर राख, 6 गाड़ियों ने बुझाई आग – Pathankot News




पठानकोट के सरना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब 3 दुकानों में अचानक आग लग गई। तीनों दुकानों में लकड़ी, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक का सामान भरा पड़ा था। जोकि, दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही राख में तब्दील हो गया। हादसा वीरवार की सुबह 5 बजे के करीब हुआ। आग की इस घटना में लाखों नुक्सान हो गया।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और छह गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद 7 बजे के करीब आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
फर्नीचर की दुकान को लगी आग, 3 लाख का सामान राख
फर्नीचर व्यवसायी बलदेव राज ने बताया कि उनकी दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखा लगभग 3 लाख रुपये का फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जल गया। उन्होंने बताया कि उन्हें सुबह करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच घटना की जानकारी मिली। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
वहीं, इलेक्ट्रॉनिक सामान के दुकानदार जोगिंदर पाल ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान में भी आग लगी हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनका लगभग ढाई से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने भी प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है। 10 लाख का सामान भी चढ़ा आग की भेंट
मदन लाल ने बताया कि उनका हार्डवेयर तथा भट्ठे से संबंधित लकड़ी का कारोबार है। आग लगने से उनका करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब चार बजे एक पड़ोसी ने उन्हें फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी।
मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनकी दुकान आग की लपटों में घिरी हुई थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग करते हुए कहा कि इस नुकसान के बाद उनके लिए दोबारा कारोबार शुरू करना मुश्किल हो गया है।
सरकार दे मुआवजा और आर्थिक सहायता
इस संबंध में डेरा बाबा संत पुरी के पूर्व सरपंच मनोहर लाल ने बताया कि बलदेव राज, जोगिंदर पाल और मदन लाल उनके गांव के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि तीनों दुकानदारों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और उनका परिवार इन्हीं दुकानों पर निर्भर था। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित दुकानदारों को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान की जाए ताकि वे दोबारा अपना कारोबार शुरू कर सकें।
6 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारी मनोज कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे दुकानों में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित दुकानदारों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए ताकि वे अपने परिवारों का पालन-पोषण और कारोबार दोबारा शुरू कर सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *