बुड्ढा दरिया प्रदूषण मामला: ETP ड्रेन में कचरा डालने वाले 2 डेयरी संचालकों पर FIR दर्ज, LUWWM की शिकायत पर एक्शन – Ludhiana News

बुड्ढा दरिया प्रदूषण मामला:  ETP ड्रेन में कचरा डालने वाले 2 डेयरी संचालकों पर FIR दर्ज, LUWWM की शिकायत पर एक्शन – Ludhiana News




लुधियाना के ऐतिहासिक और जीवनदायिनी माने जाने वाले बुड्ढा दरिया को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने अब पूरी तरह से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने बुड्ढा दरिया के किनारे अवैध रूप से कचरा और दूषित पानी बहाने के आरोप में दो बड़े डेयरी संचालकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
यह सख्त कार्रवाई लुधियाना अर्बन वाटर एंड वेस्टवाटर मैनेजमेंट लिमिटेड (LUWWM) के उच्च अधिकारियों की लिखित शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जानकारी के अनुसार बीते 2 जून को लुधियाना अर्बन वाटर एंड वेस्टवाटर मैनेजमेंट लिमिटेड (जोन-बी) के सहायक कॉरपोरेशन इंजीनियर ने पुलिस प्रशासन को एक आधिकारिक शिकायत सौंपी थी। इस शिकायत में बताया गया था कि बुड्ढा दरिया के किनारे स्थित कुछ डेयरियों द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ये डेयरी संचालक अपने यहां से निकलने वाला अत्यधिक दूषित पानी और गोबर (डेयरी वेस्ट) सीधे ईटीपी (Effluent Treatment Plant) ड्रेन में बहा रहे हैं। जांच में रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी LUWWM के अधिकारियों द्वारा की गई औचक चेकिंग और जमीनी जांच के दौरान दो प्रमुख डेयरियों की बड़ी लापरवाही सामने आई जिसमे पहला आरोपी मनु मल्होत्रा (डेयरी संचालक)दूसरा आरोपी मनी कतियाल (डेयरी संचालक) जांच टीम ने पाया कि इन दोनों आरोपियों की डेयरियों से निकलने वाला हानिकारक वेस्ट मटेरियल सीधे ड्रेन में डाला जा रहा था। इस जहरीले कचरे के कारण न सिर्फ पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि क्षेत्र के जल स्रोत भी तेजी से दूषित हो रहे हैं। पर्यावरण और जल निकासी कानूनों के तहत केस दर्ज LUWWM की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत प्राथमिक जांच शुरू की। आरोपों की पुष्टि होने के बाद दोनों डेयरी संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पर्यावरण संरक्षण संबंधी कड़े नियमों और जल निकासी (Drainage) कानूनों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। बुड्ढा दरिया को बचाने के लिए प्रशासन सख्त स्थानीय निवासियों का कहना है कि बुड्ढा दरिया को साफ करने के लिए करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट चल रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों की लापरवाही के कारण ये प्रयास विफल हो जाते हैं। प्रशासन के इस कड़े रुख से अब अन्य अवैध रूप से कचरा डंप करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *