महावीर मंदिर में तीसरा सुंदरकांड पाठ संपन्न – Ludhiana News
लुधियाना| गुड़मंडी स्थित ऐतिहासिक श्री महावीर मंदिर में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में तीसरे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय हिंदू मंच पंजाब और महावीर मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रधान पवन शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य पुरोहित पंडित अजित दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत रूप से संकटमोचन हनुमान जी का आह्वान किया। इसके बाद सुनीता शर्मा की अगुवाई में ज्योति, उर्मिला शर्मा, संतोष, नीलम रानी, बबिता सूद, मंजू मल्होत्रा, हिना, त्रिमिला और अंजू सहित समूह सखियों ने पाठ किया। पूर्णाहूति पर मंदिर शिखर पर पारंपरिक रूप से झंडा फहराया गया। महाआरती हुई और प्रसाद बांटा गया।
Source link

