लुधियाना नगर निगम का सख्त आदेश:: कर्मियों के बिना NOC स्टेशन छोड़ने पर रोक, 13 जून तक पूरी करनी है जनगणना – Ludhiana News

लुधियाना नगर निगम का सख्त आदेश::  कर्मियों के बिना NOC स्टेशन छोड़ने पर रोक, 13 जून तक पूरी करनी है जनगणना – Ludhiana News




नगर निगम लुधियाना ने ‘सेंसस’ को समय पर पूरा करने के लिए कमर कस ली है। नगर निगम ने कर्मचारियों के स्टेशन छोडे़ने पर पाबंदी लगा दी। निगम ने साफ कर दिया कि बिना NOC के कोई भी कर्मचारी अपना स्टेशन नहीं छोड़ सकेगा। असिस्टेंट कमिश्नर-कम-सिटी सेंसस अफसर, नगर निगम लुधियाना ने जनसंख्या में तैनात सरकारी व प्राइवेट कर्मचारियों को को सख्त हिदायत दी गई है कि बिना अनुमति के वो लुधियाना से बाहर नहीं जा सकते हैं। लेटर में स्पष्ट कहा है कि 13 जून तक ये आदेश लागू रहेंगे। दरअसल जिन कर्मचारियों की जनगणना में ड्यूटी लगी है उनमें से कई कर्मचारी अपने-अपने विभागों व संस्थानों से छुट्‌टी लेकर शहर से बाहर चले गए। इसके अलावा कुछ कर्मचारियों ने विदेश जाने के लिए छुट्‌टी मांगी है। कर्मचारियों के छुट्‌टी पर जाने से जनगणना का काम प्रभावित हो जाएंगा। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए सिटी सेंसस अफसर ने स्पष्ट किया है कि जनगणना का कार्य केंद्र सरकार की गाइडलाइंस और निश्चित समय-सीमा के भीतर पूरा होना है, इसलिए ढुलमुल रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी छुट्‌टी पर चले गए हैं उन्हें वापस लौटने के आदेश दिए गए हैं। वहीं सबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वो कर्मचारियों को छुट्‌टी न दें, क्योंकि सभी कर्मचारी इस समय सेंसेस कमिश्नर के अधीन हैं। नगर निगम ने अफसरों को स्पष्ट किया है कि जिन कर्मचारियों की जनगणना में ड्यूटी लगी है वो 13 जून तक सेंसेस कमिश्नर के अधीन हैं। अगर उन्हें छुट्‌टी लेनी है तो जनगणना अधिकारियों से एनओसी लेनी होगी। 13 जून 2026 तक हर हाल में काम पूरा करना जरूरी केंद्र सरकार की हिदायतों के अनुसार, लुधियाना में सेंसस के काम को हर हाल में 13 जून 2026 तक मुकम्मल (पूरा) किया जाना अनिवार्य है। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने समूह ‘इन्यूमरेटर्स और सुपरवाइजर्स’ को निर्देशित किया है कि वे 13 जून तक अपने निर्धारित कार्यों को समाप्त करें। इसके साथ ही यह अनिवार्य किया गया है कि अपना स्टेशन छोड़ने से पहले वे अपने संबंधित ‘इंचार्ज अफसर’ से लिखित में NOC जरूर हासिल करें। आदेश का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। उच्च अधिकारियों को भेजी गई कॉपियां इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इस आदेश की प्रतियांलुधियाना के सीनियर अधिकारियों को सूचना और आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई हैं। असिस्टेंट कमिश्नर ने डिप्टी कमिश्नर (लुधियाना), कमिश्नर (नगर निगम, लुधियाना), जिला शिक्षा अफसर-प्राइमरी एवं सेकेंडरी (लुधियाना) और सभी गणनाकारों व सुपरवाइजरों के विभागों के प्रमुख (HODs) शामिल को भी लेटर की प्रति भेजकर आदेशों की जानकारी दी है। लेटर में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विशेष तौर कहा गया है कि वो कर्हैमचारियों को किसी भी हाल में छुट्‌टी न दें। प्रशासन के इस कड़े रुख से साफ है कि आगामी कुछ दिनों में लुधियाना में जनगणना के काम में काफी तेजी देखने को मिलेगी, ताकि 13 जून की तय समय-सीमा तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *