जलालाबाद में युवक की संदिग्ध हालात में मौत: सड़क किनारे मिला शव, पास मिला नशे वाला इंजेक्शन, नशे की ओवरडोज की आशंका – Fazilka News
फाजिल्का के जलालाबाद में काठगढ़ गांव के नजदीक एक नौजवान की मौत होने का मामला सामने आया है । स्थानीय गांव के पास एक हवेली के पीछे युवक मृतक अवस्था में मिला है । राहगीरों ने युवक को शक्की अवस्था में गिरा पड़ा देख गांव के लोगों को एकत्र किया तो पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जगदीप सिंह वासी गांव जैमलवाला के रूप में हुई है। गांव में फिरनी पर हवेली के पीछे नौजवान का शव पड़ा मिला । नशा करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला इंजेक्शन व अन्य समान भी शव के पास पड़ा मिला है। पुलिस की जांच में अभी तक नशे के ओवरडोज से मौत की बात सामने आ रही है। नशा छुड़ाने की चल रही थी दवा जानकारी पर पहुंचे पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक मृतक नौजवान नशे का आदि था जिसकी नशा छोड़ने की दवा चल रही थी। वह कंबाइन पर चालक का करता था, जहां उसे नशे की लत लग गई।आज जब वह घर से जलालाबाद जा रहा था तो रास्ते में इसकी मौत हो गई। डीएसपी बोले जांच चल रही है, नशे के आदी लोगों की दें सूचना जलालाबाद के डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि बताया जा रहा है कि नौजवान द्वारा नशे का टीका लगाया जा रहा था कि ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। चाहे परिवार इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं करवाना चाहता लेकिन पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि डीएसपी ने कहा कि अगर कोई भी नौजवान नशे का आदि है तो इसकी सूचना पुलिस को दी जिसका इलाज करवाया जाएगा । जबकि नशा कारोबारियों की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और मामले में सख्त कार्यवाही की जाएगी ।
Source link

