जलालाबाद में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, भाजपा पर साधा निशाना – Fazilka News

जलालाबाद में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:  गैस सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, भाजपा पर साधा निशाना – Fazilka News




देश में बढ़ती महंगाई और बढ़ते ईंधन दामों के खिलाफ कांग्रेस ने आज सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। पंजाब के जलालाबाद में शहीद उधम सिंह चौक के पास बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता एकत्र हुए और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने खच्चर-रेहड़े पर बैठकर और गैस सिलेंडर साथ रखकर अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया, जिससे माहौल काफी गरम हो गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार एलपीजी, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ रही है। इस मौके पर पूर्व मंत्री हंस राज जोसन ने कहा कि हाल ही में पांच राज्यों के चुनाव संपन्न होने के बाद सरकार ने तुरंत ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी कर दी, जिससे साफ है कि जनता को महंगाई के बोझ तले दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय अलग रुख और चुनाव के बाद अलग नीति अपनाकर सरकार आम लोगों के साथ अन्याय कर रही है। नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप वहीं नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष विकासदीप चौधरी ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान एलपीजी सिलेंडर की कीमत लगभग 400 रुपये थी, जो अब बढ़कर करीब 1000 रुपये तक पहुंच गई है। इसी तरह कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी लगभग 3000 रुपये तक पहुंच चुके हैं। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी से न सिर्फ परिवहन महंगा हुआ है, बल्कि रोजमर्रा की सभी वस्तुओं की कीमतों पर भी इसका सीधा असर पड़ा है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचा रही है, जबकि आम नागरिक महंगाई की मार झेल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि एलपीजी, पेट्रोल और डीजल के दाम तुरंत कम किए जाएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर रोक नहीं लगी तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *