पठानकोट के पंगोली चौक में तेज रफ्तार ऑटो पलटा: 5-6 सवारियां घायल, एक का टूटा पैर, पंगोली मोड़ पर हुआ हादसा – Pathankot News
पठानकोट के साथ लगते पंगोली चौक में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। मामून से जुगियाल की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय ऑटो में करीब 5 से 6 सवारियां बैठी हुई थीं। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि कई सवारियां घायल हो गईं, जिनमें एक व्यक्ति का पैर फ्रैक्चर होने की जानकारी मिली है। पंगोली मोड़ पर पलटा ऑटो हादसे में घायल कांता देवी ने बताया कि वह स्कूल से ऑटो में बैठकर घर लौट रही थीं। जब ऑटो पंगोली चौक से जुगियाल की ओर मुड़ा तो अचानक पलट गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि सवारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। उन्होंने बताया कि ऑटो के पलटने से बीच में बैठी सवारियों को चोटें आई हैं।
एक व्यक्ति का पैर टूटा प्रत्यक्षदर्शी पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने मौके पर एक ऑटो को पलटा हुआ देखा। उनके अनुसार ऑटो मामून की तरफ से आ रहा था और जुगियाल की ओर जा रहा था। ऑटो में लगभग 5 से 6 सवारियां मौजूद थीं। हादसे में एक व्यक्ति का पैर फ्रैक्चर हुआ है। जबकि, अन्य सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। तेज रफ्तार से आया था ऑटो स्थानीय निवासी समीर सिंह ने बताया कि ऑटो की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और यह हादसा हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
Source link

