कोटकपूरा बाईपास पर सड़क हादसा: मेनहोल से बिगड़ा बाइक का संतुलन, 6 माह के बच्चे की मौत, मां गंभीर घायल – Moga News
मोगा के कोटकपूरा बाईपास पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में 6 माह के बच्चे की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बच्चे की मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दंपति अपने बच्चे के साथ गांव चंद नवां से मोगा आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, गांव चंद नवां निवासी लखबीर सिंह अपनी पत्नी ज्योति और 6 माह के बेटे मनवीर सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर मोगा जा रहे थे। विश्वकर्मा चौक के पास सड़क पर सीवरेज के मेनहोल का ढक्कन ऊंचा-नीचा होने के कारण मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। इससे ज्योति और उनकी गोद में बैठा मनवीर सिंह सड़क पर गिर गए। पुलिस जांच में जुटी हादसे में मां और बच्चा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 6 माह के मनवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल ज्योति को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। परिजनों ने सड़क पर खराब सीवरेज मेनहोल और गड्ढों को हादसे का कारण बताया है। उन्होंने प्रशासन से जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Source link

