सरकारी प्रोजेक्ट्स में तेजी लाए सरकार, स्थानीय उद्योगों से बढ़े खरीदारी : एमएसएमई एसोसिएशन – Jalandhar News

सरकारी प्रोजेक्ट्स में तेजी लाए सरकार, स्थानीय उद्योगों से बढ़े खरीदारी : एमएसएमई एसोसिएशन – Jalandhar News



भास्कर न्यूज | जालंधर एमएसएमई इंडस्ट्रीज एसोसिएशन पंजाब की बैठक वीरवार को जालंधर में हुई, जिसमें कारोबारियों ने केंद्र और राज्य सरकार से औद्योगिक संकट दूर करने की गुहार लगाई। एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरचरण सिंह ने कहा कि खाड़ी युद्ध के बाद कच्चे माल की आसमान छूती कीमतों और कम होते ऑर्डर्स ने छोटे उद्योगों को मुश्किल में डाल दिया है। इस आर्थिक संकट को दूर करने के लिए सरकार को विकास परियोजनाओं के माध्यम से मांग (डिमांड) पैदा करनी होगी। बैठक में मांग की गई कि केंद्र सरकार जल जीवन मिशन जैसी बड़ी योजनाओं के तहत पाइप, नल और पाइप-फिटिंग्स की खरीदारी प्रक्रिया को तेज करे। अध्यक्ष गुरचरण सिंह ने जोर देकर कहा कि सड़क निर्माण, अस्पताल, स्कूल और सीवरेज जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में स्थानीय कारखानों से सामान खरीदने की नीति को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। वर्तमान में नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की धीमी गति और टेंडर प्रक्रियाओं में देरी के कारण छोटे उद्योगपतियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा, कारोबारियों ने भुगतान (पेमेंट) में होने वाली देरी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि फंड की कमी और मंजूरियों में विलंब के कारण कई राज्यों में काम रुका हुआ है। एसोसिएशन ने सुझाव दिया कि भविष्य में किसी भी बड़े प्रोजेक्ट के टेंडर में एमएसएमई इकाइयों के लिए एक निश्चित हिस्सेदारी तय की जाए, ताकि इन इकाइयों को ऑर्डर्स की गारंटी मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *