लुधियाना-बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमलाकर ज्वेलर को लूटा: जगराओं में पिस्तौल-तलवार लेकर दुकान में घुसे, ग्राहक पर किया हमला, गहने लेकर फरार – Ludhiana News

लुधियाना-बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमलाकर ज्वेलर को लूटा:  जगराओं में पिस्तौल-तलवार लेकर दुकान में घुसे, ग्राहक पर किया हमला, गहने लेकर फरार – Ludhiana News




लुधियाना के जगराओं में कच्चा मलक रोड पर वीरवार की देर शाम उस समय दहशत और सनसनी का माहौल बन गया, जब हथियारों से लैस बेखौफ बदमाशों ने एक ज्वेलर की दुकान को निशाना बनाया। बदमाशों ने पिस्तौल और तेजधार हथियारों के दम पर न सिर्फ दुकान में लूटपाट की, बल्कि वहां बैठे एक मासूम ग्राहक पर भी तलवार से जानलेवा हमला कर उसे लहुलूहान कर दिया। घटना देर शाम की है। सुनार अपनी दुकान पर बैठा था और ग्राहक को सामान दिखा रहा था। इसी बीच तीन नकाबपोश लुटेरे दुकान में घुसे और तलवारों से ग्राहक पर हमला करने लगे। एक बदमाश काउंटर के अंदर घुसा और ज्वेलर से पैसे निकालने लगा। उसने वहां से गहनों के दो बॉक्स भी लिए और फरार हो गए। बदमाशें ने करीब डेढ मिनट में इस पूरी घटना को अंजाम दिया। यह पूरी घटना ज्वेलर की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ज्वेलर ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी है और पुलिस अब मौके पर पहुंच रही है। तलवार और पिस्तौल तानकर घुसे तीन नकाबपोश इस खौफनाक वारदात की जानकारी देते हुए पीड़ित भवन कुमार ने बताया कि उनकी कच्चा मलक रोड पर ‘न्यू कंडा ज्वेलर्स’ के नाम से सोने-चांदी की दुकान है। वीरवार रात करीब 8:00 बजे दुकान पर रोजाना की तरह काम चल रहा था। उनके पिता अशोक कुमार दुकान के अंदर बैठे एक ग्राहक से किसी गहने को लेकर बात कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तीन नकाबपोश बदमाश फिल्मी स्टाइल में दुकान के अंदर दाखिल हुए। अंदर घुसते ही बदमाशों ने हथियार लहराना शुरू कर दिया। उनमें से एक बदमाश के हाथ में पिस्तौल थी, जबकि दूसरे के हाथ में चमचमाती हुई नग्न तलवार थी। विरोध करने पर ग्राहक पर किया तलवार से वार दुकान के अंदर आते ही बदमाशों ने हथियारों के बल पर सबको बंधक बना लिया। जब दुकान में मौजूद ग्राहक ने इस बात का विरोध करना चाहा, तो तैश में आए बदमाशों ने उसके सिर और शरीर पर तलवार से सीधा वार कर दिया। तेजधार हथियार लगने के कारण ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया और फर्श पर गिर पड़ा। दुकान में खून बिखरा देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सोने-चांदी के गहने समेटकर हुए रफूचक्कर इसके बाद बदमाशों ने दुकान के काउंटर और लॉकर को खंगाला। पिता-पुत्र को पिस्तौल की नोंक पर डराकर बदमाश दुकान में रखी सोने-चांदी की चेनें, कीमती जेवरात और नकदी समेटकर पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद घायल ग्राहक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस ने कंडा ज्वेलर्स और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों का सुराग लगा लिया गया है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा। लेकिन इस वारदात के बाद से जगराओं के व्यापारिक वर्ग और सुनारों में भारी डर और रोष का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *