संत अवतार सिंह जी की 38वीं बरसी आज: शाहकोट पहुंचेगें CM मान,पंजाब के अहम मुद्दों पर करेंगे विशेष चर्चा – Jalandhar News

संत अवतार सिंह जी की 38वीं बरसी आज:  शाहकोट पहुंचेगें CM मान,पंजाब के अहम मुद्दों पर करेंगे विशेष चर्चा – Jalandhar News




पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान वीरवार दोपहर 12:00 बजे शाहकोट स्थित निर्मल कुटिया सीचेवाल पहुंचेंगे। वह यहां संत अवतार सिंह जी की 38वीं वार्षिक बरसी के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में माथा टेकेंगे। इस दौरान सीएम मान पंजाब के कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं और कार्यक्रम के बाद एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित कर सकते हैं। संत अवतार सिंह जी की 38वीं बरसी पर विशेष कार्यक्रम शाहकोट के निर्मल कुटिया सीचेवाल में संत अवतार सिंह जी की 38वीं वार्षिक बरसी को समर्पित एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस समागम में शिरकत करने और माथा टेकने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान विशेष रूप से पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के तय कार्यक्रम के मुताबिक, वह वीरवार दोपहर ठीक 12:00 बजे शाहकोट पहुंचेंगे। निर्मल कुटिया सीचेवाल में आयोजित इस बरसी समागम में भारी संख्या में संगत पहुंच रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान यहां गुरु घर में नतमस्तक होंगे और संत अवतार सिंह जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस धार्मिक आयोजन को लेकर कुटिया प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंजाब के अहम मुद्दों पर होगी चर्चा मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में भी काफी हलचल है। माना जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान सीएम भगवंत सिंह मान पंजाब के मौजूदा और गंभीर मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। निर्मल कुटिया सीचेवाल के प्रमुख और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ पर्यावरण, पानी के रखरखाव और राज्य के विकास कार्यों को लेकर अहम चर्चा होने की उम्मीद है सुरक्षा के कड़े इंतजाम मुख्यमंत्री के शाहकोट आगमन को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। निर्मल कुटिया सीचेवाल और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक रूटों में भी जरूरी बदलाव किए गए हैं ताकि संगत और आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। संत सीचेवाल जी की अगुवाई में कुटिया के सेवादारों ने मुख्यमंत्री के स्वागत और समागम की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपनी कमर कस ली है। इस कार्यक्रम में कई अन्य प्रमुख हस्तियों और धार्मिक शख्सियतों के भी पहुंचने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *