पंजाब में कल प्री-मानसून की बारिश संभव: ओले गिर सकते हैं, तापमान में 8॰C तक गिरावट आएगी; चंडीगढ़ में आज सीवियर हीटवेव का अलर्ट – Chandigarh News

पंजाब में कल प्री-मानसून की बारिश संभव:  ओले गिर सकते हैं, तापमान में 8॰C तक गिरावट आएगी; चंडीगढ़ में आज सीवियर हीटवेव का अलर्ट – Chandigarh News




पंजाब और चंडीगढ़ में भारी गर्मी पड़ रही है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने पंजाब और चंडीगढ़ में आज सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। 28 मई से मौसम में बदलाव की संभावना है। बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, 28 मई 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस वजह से 28 मई से 31 मई के दौरान राज्य के कई हिस्सों में तेज धूल भरी आंधी (60-70 किमी/घंटा की रफ्तार) और गरज-चमक के साथ प्री-मानसून की बौछारें पड़ने की संभावना है। राज्य में इस साल मानसून के जून के अंतिम सप्ताह से लेकर जुलाई के पहले सप्ताह (28 जून से 5 जुलाई के बीच) तक पहुंचने की उम्मीद है। पंजाब में मानसून के आने की सामान्य तारीख 30 जून मानी जाती है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये खबर पढ़ लीजिए… 1. नौतपा में घर से निकलते हुए सावधान: ये 7 चीजें साथ रखें, 11 सावधानियां जरूर बरतें, इन 9 संकेतों को इग्नोर न करें नौतपा के 9 दिनों के दौरान तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। लोगों को रोजमर्रा के काम, ऑफिस या जरूरी जिम्मेदारियों के कारण बाहर निकलना ही होता है। लेकिन जरा सी लापरवाही से डीहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें… इन जिलों में सीवियर हीट वेव का अलर्ट मौसम विभाग ने 27 मई के लिए मोहाली, पटियाला, लुधियाना, बठिंडा, मानसा और संगरूर समेत कई जिलों में सीवियर हीटवेव की चेतावनी जारी की है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। 28 मई से बदलेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 मई को पंजाब के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल सकता है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। खासतौर पर मोहाली, पटियाला, रूपनगर, होशियारपुर और गुरदासपुर में मौसम खराब हो सकता है। 6 से 8 डिग्री तक गिर सकता है तापमान मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 और 30 मई को हल्की से मध्यम बारिश होने के बाद तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। अगले 3 कैसे रहेगा मौसम…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *