क्रिकेटर आकाश दीप, मुकेश कुमार बनेंगे DSP, CM देंगे लेटर: 19 खिलाड़ियों को मिलेगा ऑफर लेटर, अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विनर को 37 लाख रुपए मिलेंगे – Patna News

क्रिकेटर आकाश दीप, मुकेश कुमार बनेंगे DSP, CM देंगे लेटर:  19 खिलाड़ियों को मिलेगा ऑफर लेटर, अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विनर को 37 लाख रुपए मिलेंगे – Patna News

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 19 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र देंगे। ऊर्जा ऑडिटोरियम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। इस साल 106 खिलाड़ियों को लेटर पहले ही दिए जा चुके हैं। इस योजना में नियुक्ति-पत्र, खेल छात्रवृत्ति चयन-पत्र और खेल सम्मान राशि दी जाएगी। 19 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र मिलेगा। इनमें भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और एथलेटिक्स खिलाड़ी पियूष राज को पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। इसके अलावा 5 पैरा खिलाड़ियों सहित विभिन्न खेल विधाओं के बाकी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी नियुक्ति-पत्र सौंपे जाएंगे। 180 खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जा चुकी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बताया, राज्य सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में सीधी नियुक्ति देकर खेल छात्रवृत्ति उपलब्ध कराकर उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। सेतु मिश्रा को 37.50 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण और रजत पदक जीतने और एथलेटिक्स में अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतने वाले बिहार के पहले खिलाड़ी बने सेतु मिश्रा को 37.50 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। इसी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले विभास्कर कुमार को 2 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। कॉमनवेल्थ यूथ शतरंज चैंपियनशिप-2026 की ब्लिट्ज स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली मरियम फातिमा को 9 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *