अबोहर में नहर से मिला लापता युवक का शव: परिजनों ने गांव के युवकों पर लगाया हत्या का आरोप; 2 बहनों का इकलौटा भाई – Abohar News

अबोहर में नहर से मिला लापता युवक का शव:  परिजनों ने गांव के युवकों पर लगाया हत्या का आरोप; 2 बहनों का इकलौटा भाई – Abohar News




फाजिल्का जिले में अबोहर क्षेत्र के गांव चननखेड़ा निवासी एक युवक का शव गुरुवार को तेलूपुरा के निकट नहर से बरामद हुआ। युवक 2 दिनों से लापता था। परिजनों ने गांव के कुछ युवकों पर हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान 35 वर्षीय लखविंदर सिंह उर्फ गद्दड़ पुत्र स्वर्गीय पप्पू राम के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उसके पिता का निधन लगभग 5 वर्ष पहले हो चुका था। लखविंदर अपनी 2 बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप मृतक के चाचा बलदेव सिंह ने जानकारी दी कि लखविंदर लगभग 2 दिन पहले अचानक लापता हो गया था। उसकी तलाश के दौरान उसकी बाइक गांव के वाटर वर्क्स के पास खड़ी मिली। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर लखविंदर कुछ ऐसे युवकों के साथ दिखाई दिया, जिनसे परिवार का पहले से विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि जिन युवकों से उनकी पुरानी रंजिश थी, उन्हीं ने लखविंदर की हत्या कर उसके शव को नहर में फेंका है। परिजनों ने पुलिस से इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस ने बताया कि मृतक की मां और चाचा के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, युवक की मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *