लुधियाना में कांग्रेस पार्षद को मिली धमकियां: कज़ाकिस्तान के नंबर से आया फोन,जातिसूचक शब्द कहे और परिवार की महिलाओं पर की अभद्र टिप्पणी मामला दर्ज – Ludhiana News

लुधियाना में कांग्रेस पार्षद को मिली धमकियां:  कज़ाकिस्तान के नंबर से आया फोन,जातिसूचक शब्द कहे और परिवार की महिलाओं पर की अभद्र टिप्पणी मामला दर्ज – Ludhiana News



लुधियाना के वार्ड नंबर 26 से मौजूदा कांग्रेस पार्षद गौरव भट्टी को विदेशी मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर जान से मारने की धमकियां देने, जातिसूचक शब्द बोलने और परिवार की महिलाओं के प्रति बेहद अश्लील व अपमानजनक शब्दावली का इस्तेमाल करने का मामला सामने आ

.

22 जून को आया था व्हाट्सएप कॉल

पुलिस को दिए बयानों में वार्ड नंबर 26 के कांग्रेस पार्षद गौरव भट्टी ने बताया कि 22 जून 2026 को उनके व्हाट्सएप पर एक विदेशी नंबर (+996552156228) से कॉल आई, जो कज़ाकिस्तान (Kazakhstan) का दिखाई दे रहा था। फोन उठाते ही आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।पार्षद के अनुसार,आरोपी ने न केवल उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दीं, बल्कि उनकी जाति को लेकर जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। इसके अलावा आरोपी ने उनके परिवार की महिलाओं के खिलाफ बेहद भद्दी, अश्लील और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।

कॉल के बाद भेजे धमकी भरे ऑडियो मैसेज

पार्षद गौरव भट्टी ने पुलिस को बताया कि फोन कॉल कटने के बाद भी आरोपी का हौसला पस्त नहीं हुआ। उसने उनके व्हाट्सएप नंबर पर कई धमकी भरे ऑडियो रिकॉर्डिंग मैसेज भेजे, जिनमें उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की बातें कही गई थीं। पीड़ित पार्षद ने इन सभी कॉल रिकॉर्डिंग्स और ऑडियो मैसेज के सबूत पुलिस को सौंपे हैं।

थाना फोकल प्वाइंट में इन धाराओं के तहत FIR दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ (SHO) इंसपेक्टर कुलबीर सिंह ने आरोपी विनय कुमार के खिलाफ BNS धारा 351(2): आपराधिक धमकी देना (Criminal Intimidation) BNS धारा 79: महिला की लज्जा को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से शब्द या हरकत करना IT एक्ट 2000 धारा 67A: इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अश्लील व आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित/भेजना के तहत मामला दर्ज कर लिया है

मामले की जांच कर रहे थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ कुलबीर सिंह ने बताया कि पीड़ित पार्षद के बयानों और साइबर/व्हाट्सएप सबूतों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जिस कज़ाकिस्तान के नंबर से कॉल आई थी, उसकी साइबर सेल के जरिए तकनीकी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल कर कॉल किसने और कहां से की थी। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *