जालंधर में लड़कियों से छेड़छाड़ के विरोध पर मारपीट: व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, वीडियो वायरल होने पर 6 पर केस दर्ज, 2 बदमाश गिरफ्तार – Jalandhar News

जालंधर में लड़कियों से छेड़छाड़ के विरोध पर मारपीट:  व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, वीडियो वायरल होने पर 6 पर केस दर्ज, 2 बदमाश गिरफ्तार – Jalandhar News




जालंधर के ओल्ड जवाहर नगर इलाके में लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर बदमाशों ने हमला कर दिया। छेड़छाड़ से रोकने पर बेखौफ बदमाशों ने व्यक्ति पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए एसीपी राजेश ठाकुर ने बताया कि थाना बारादरी के अंतर्गत आते जवाहर नगर इलाके की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी। इस वीडियो में 5 से 6 व्यक्ति खुलेआम हाथापाई करते और एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहे थे। सरेराह हुई इस गुंडागर्दी से स्थानीय लोगों और राहगीरों के बीच दहशत का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसआई सुखदीप सिंह ने तुरंत 6 आरोपियों के खिलाफ दंगा-फसाद और मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे मुकदमा दर्ज करने के तुरंत बाद पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो मुख्य आरोपियों, विक्की कल्याण और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाकी बचे फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसीपी राजेश ठाकुर ने स्पष्ट किया कि कमिश्नरेट पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे पुलिस जांच में सहयोग करें और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की बिना पुष्टि वाली जानकारी या अफवाहें फैलाने से बचें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *