लुधियाना में बाथरूम की सफाई को लेकर महिलाएं भिड़ी: नहा कर निकली बाहर, धक्का देने पर मुंह के बल गिरी, टाइल लगने से 7 दांत टूटे – Ludhiana News

लुधियाना में बाथरूम की सफाई को लेकर महिलाएं भिड़ी:  नहा कर निकली बाहर, धक्का देने पर मुंह के बल गिरी, टाइल लगने से 7 दांत टूटे – Ludhiana News




लुधियाना में साझा बाथरूम की सफाई को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल करने के आरोप में दूसरी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला को जब आरोपी महिला ने धक्का दिया तो वह मुंह के बल जमीन पर गिरी। टाइल दातों में लगने के कारण उसके 7 दांत टूट गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए महिला नेहा के पति कृष्णा कुमार ने कहा कि वह इस्लाम गंज के रहने वाले है। मूलरुप से वह गांव हरिपुर, थाना हलुली, जिला खगड़िया (बिहार) के है। सफाई को लेकर पड़ोसन ममता से हुई बहस,बाल पकड़ खींचा कृष्णा ने बताया कि 18 जुलाई को उनकी पत्नी नेहा घर में बने तीन कमरों के साझा बाथरूम में नहाने के बाद बाहर निकली थी। कृष्णा के अनुसार, उसी दौरान उनके आंगन में रहने वाली महिला ममता ने बाथरूम की सफाई को लेकर नेहा के साथ बहस शुरू कर दी। आरोप है कि ममता ने गाली-गलौज की। जब नेहा ने इसका विरोध किया तो ममता ने उसके बाल पकड़कर उसे खींच लिया और जमीन पर गिरा दिया। कृष्णा ने कहा कि नेहा किसी तरह उठकर कमरे की ओर जाने लगी, तभी ममता ने पीछे से दोबारा धक्का दे दिया। इससे वह मुंह के बल आंगन में लगी टाइलों पर गिर गई। आरोप है कि गिरने से उसके मुंह में गंभीर चोटें आईं और उसके दांत टूट गए। खून से लथपथ नेहा को अस्पताल लेकर गए तो डाक्टरों ने बताया कि 4 दांत अगले और 3 दांत पिछले टूटे है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी। जांच के उपरांत थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस ने आरोपी ममता, निवासी मकान नंबर-1161, रामू सब्जी वाले के पास, इस्लाम गंज, लुधियाना के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 117(2), 126(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। घायल महिला के मेडिकल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *