मोगा में 390 बोरियां चोरी, गोदाम प्रबंधक पर केस: पुलिस ने जांच पूरी कर दर्ज किया मामला, विजिलेंस जांच में सही पाए गए आरोप – Moga News

मोगा में 390 बोरियां चोरी, गोदाम प्रबंधक पर केस:  पुलिस ने जांच पूरी कर दर्ज किया मामला, विजिलेंस जांच में सही पाए गए आरोप – Moga News




मोगा पुलिस ने वर्ष 2025 में एक गोदाम से 390 बोरियों के रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब/चोरी होने के मामले की जांच पूरी कर ली है। पुलिस पड़ताल और विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद अजीतवाल थाना पुलिस ने गोदाम प्रबंधक (वेयरहाउस मैनेजर) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई ‘ग्लोबल वेयरहाउस एंड ट्रेडिंग कंपनी’, मोहाली के डिप्टी रीजनल मैनेजर (विजिलेंस) जसबीर सिंह की शिकायत पर की गई है। मामले की विस्तृत पड़ताल डीएसपी (जांच) द्वारा की गई, जिसमें हरियाणा के हिसार जिले (गांव छान-9) के निवासी सतीश कुमार, जो संबंधित गोदाम का प्रबंधक था, के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए। 14-15 मार्च 2025 की रात हुई थी घटना जांच रिपोर्ट के अनुसार घटना ‘जतिन एग्रो’, कोकरी कलां स्थित गोदाम में 14 और 15 मार्च 2025 की दरमियानी रात को हुई थी। गोदाम से कुल 390 बोरियां चोरी हो गई थीं। विभागीय और पुलिस जांच के दौरान पाया गया कि गोदाम प्रबंधक सतीश कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए इस घटना में संलिप्तता दिखाई। बीएनएस (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज जांच रिपोर्ट के आधार पर अजीतवाल थाना पुलिस ने आरोपी सतीश कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2) और 316 (अमानत में खयानत/आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। चोरी हुई बोरियों की बरामदगी और इस साजिश में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार फिलहाल इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी होनी बाकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *