भारतीय व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आज – Amritsar News
भास्कर न्यूज | अमृतसर भारतीय व्यापार मंडल की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने और उन्हें पद की शपथ दिलाने के लिए 19 जुलाई को दोपहर 3 बजे स्थानीय 100 फीट रोड स्थित होटल रीजेंटा में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। मंडल के पंजाब प्रधान राजीव अनेजा ने बताया कि इस राज्य स्तरीय समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल, उपाध्यक्ष वैभव जैन, राष्ट्रीय संरक्षक अनंत भागवत और राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जनमेजय विशेष रूप से सम्मिलित होंगे। इनके अलावा, मंडल से जुड़े पंजाब के सभी जिला प्रधानों सहित पूरे पंजाब प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
Source link

