पठानकोट में मनरेगा कर्मचारियों का विरोध: टर्मिनेशन लेटर जलाए, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप; संघर्ष तेज करने की चेतावनी – Pathankot News

पठानकोट में मनरेगा कर्मचारियों का विरोध:  टर्मिनेशन लेटर जलाए, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप; संघर्ष तेज करने की चेतावनी – Pathankot News




पठानकोट में मगनरेगा यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें कर्मचारियों की लंबित मांगों, सरकार के रुख और भविष्य की संघर्ष रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर यूनियन पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने पंजाब सरकार द्वारा जारी कर्मचारी-विरोधी पत्रों (टर्मिनेशन लेटर) की प्रतियां फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। नेताओं ने इस दौरान कहा कि सरकार का यह रवैया किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होगा। वक्ताओं ने बैठक में बताया कि 15 जुलाई 2024 को अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे मगनरेगा कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया गया था। इसके बाद पंचायत मंत्री ने कर्मचारियों की मांगों पर सहमति जताते हुए कई आश्वासन दिए थे, लेकिन वे वादे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। यूनियन नेता बोले- सरकार वादों से मुकर रही यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार कर्मचारियों से किए गए वादों से मुकर रही है। इसी के चलते अब संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने घोषणा की कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर 20 जुलाई 2026 को पंजाब के पंचायत मंत्री की कोठी का घेराव किया जाएगा। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया, तो पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। बैठक में जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार, दिनेश कुमार, जगबीर सिंह, जिला को-ऑर्डिनेटर ऋषि मेहता और एमआईएस इशा महाजन सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *