बिजली लाइन पर काम करते समय लाइनमैन झुलसा: बठिंडा में पगड़ी के सहारे उतारा गया; हालत गंभीर, जांच शुरू – Bathinda News

बिजली लाइन पर काम करते समय लाइनमैन झुलसा:  बठिंडा में पगड़ी के सहारे उतारा गया; हालत गंभीर, जांच शुरू – Bathinda News




बठिंडा-डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव गुरुसर सैणेवाला में शनिवार को बिजली विभाग के एक लाइनमैन को करंट लग गया। बिजली आपूर्ति बहाल करते समय खंभे पर चढ़े लाइनमैन राम कृष्ण गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें एम्स बठिंडा में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव में जंपर उड़ने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। पावरकॉम की टीम मरम्मत कार्य के लिए मौके पर पहुंची थी। लाइनमैन राम कृष्ण खंभे पर चढ़कर जंपर जोड़ रहे थे, तभी अचानक तारों में करंट आ गया और वह खंभे पर ही बेहोश होकर झुलस गए।हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने अपनी पगड़ी का सहारा लेकर घायल लाइनमैन को सुरक्षित नीचे उतारा। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि बिजली आपूर्ति बंद होने के बावजूद लाइन में करंट कैसे आया। शुरुआती आशंका है कि किसी जनरेटर की बैक-फीडिंग या तकनीकी लापरवाही के कारण बिजली दोबारा लाइन में पहुंच गई थी। पावरकॉम के सब-डिवीजन संगत के एसडीओ विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि करंट आने के कारणों की विभागीय जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *