TMC के 20, उद्धव के 6 बागी सांसदों को मान्यता: स्पीकर का फैसला, ममता का साथ छोड़कर NCPI से मिले थे सांसद
- Hindi News
- National
- Lok Sabha Speaker Recognizes TMC And Uddhav Faction Rebel MPs | New Delhi
1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 और उद्धव गुट के 6 बागी सांसदों को मान्यता दे दी है। 22 जून को उद्धव का साथ छोड़कर 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल हो गए थे।
वहीं 15 जून को तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों ने ममता का साथ छोड़कर नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) से विलय कर लिया था।
22 जून: उद्धव के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल, 4 साल में दूसरी टूट
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना में 22 जून को फिर बगावत हुई थी। लोकसभा के कुल 9 में से 6 सांसद पार्टी से अलग होकर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए थे। लोकसभा में अब शिंदे के सांसदों की संख्या 7 से बढ़कर 13 हो गई है।
शिंदे के साथ सभी 6 सांसदों ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया था। डिप्टी सीएम ने कहा, ‘जब 2022 में हमने पार्टी और धनुष-बाण बचाने के लिए विद्रोह किया था, तब 40 विधायक थे और अब हमने छक्का लगाया है।’

खबर लगातार अपडेट की जा रही है।


