मोगा में महिला से दिनदहाड़े मोबाइल स्नैचिंग: पुलिस ने CCTV से पहचान कर 24 घंटे में दो आरोपी दबोचे, फोन बरामद – Moga News

मोगा में महिला से दिनदहाड़े मोबाइल स्नैचिंग:  पुलिस ने CCTV से पहचान कर 24 घंटे में दो आरोपी दबोचे, फोन बरामद – Moga News




मोगा सिटी पुलिस ने दिनदहाड़े एक महिला से मोबाइल फोन छीनने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।इस संबंध में थाना सिटी मोगा में 17 जुलाई 2026 को एफआईआर नंबर 180 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304 (पूर्व आईपीसी धारा 379-बी) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता सीमा रानी, पत्नी भगवंत सिंह, निवासी दरिया पट्टी, खोसा पांडो, जिला मोगा ने पुलिस को बताया कि वह चक्की वाली गली में खड़ी होकर अपने मोबाइल पर कॉल सुन रही थीं। तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पीछे से आए और उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र रसपाल सिंह, निवासी घुमियारा, जिला फरीदकोट, और मनदीप सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी महीना, जिला मोगा के रूप में हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। मोगा सिटी पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वे पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहे हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *