धार्मिक समागम का आयोजन: गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब, दुगरी: संगतों ने सामूहिक कीर्तन में लिया हिस्सा – Ludhiana News

धार्मिक समागम का आयोजन:  गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब, दुगरी: संगतों ने सामूहिक कीर्तन में लिया हिस्सा – Ludhiana News




भास्कर न्यूज |लुधियाना सावन महीने की पवित्र संग्रांद का दिहाड़ा गुरुद्वारा साहिबान और सिख संगत द्वारा श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुघरों में विशेष कीर्तन और दीवान सजाए गए, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। ढोलेवाल चौक के निकट स्थित गुरुद्वारा शहीदां फेरूमान में संग्रांद का पावन पर्व मुख्य सेवादार एडवोकेट बलविंदर सिंह लायलपुरी की देखरेख में मनाया गया। अमृत वेले से शुरू हुए समागम में हजूरी रागी जत्थे भाई हरप्रीत सिंह खालसा, भाई परमवीर सिंह (लुधियाना), भाई गुरदीप सिंह (जयपुर), और भाई गुरमेल सिंह (बरनाला) ने अपनी रसभरी वाणी से संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुद्वारा साहिब के कथावाचक ज्ञानी मनप्रीत सिंह ने सावन मास के महत्व और गुरु साहिब के उपदेशों पर जीवन जीने का संदेश दिया। इस दौरान एडवोकेट लायलपुरी, महासचिव तेजिंदर सिंह डंग, तरलोचन सिंह बब्बर और इंद्रजीत सिंह गोला ने रागी जत्थों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। उधर, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, ई-ब्लॉक, बीआरएस नगर में भी अमृत वेले से धार्मिक समागमों की शुरुआत हुई। इस समागम की सबसे खास बात यह रही कि सावन के पारंपरिक त्योहार को मनाते हुए संगत ने स्वयं अपने हाथों से बेहद श्रद्धा भाव के साथ खीर और मालपूआ का अटूट लंगर तैयार किया, जिसे बाद में संगत में वितरित किया गया। गुरुद्वारा प्रधान गुलबहार सिंह गुल्लू और प्रभजोत सिंह ने समस्त संगत को सावन महीने की संग्रांद की बधाई दी और पंजाब की चढ़ती कला के लिए गुरु महाराज के चरणों में अरदास की। इसी प्रकार, गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब, दुगरी में भी सावन मास की संग्रांद श्रद्धा के साथ मनाई गई। यहां बड़ी संख्या में एकत्र हुई संगत ने सामूहिक रूप से सुखमणि साहिब का पाठ और कीर्तन समागम में हिस्सा लिया। इस शुभ अवसर पर गुरुद्वारा प्रधान अरविंदर सिंह संधू और कवल नैन भाटिया ने देश-विदेश की संगत को संग्राद की शुभकामनाएं दीं। गुरुद्वारा अमर शहीद बाबा दीप सिंह मॉडल टाउन एक्सटेंशन में भी अमृत समय से संगत कड़ा प्रसाद लेकर पहुंची और अरदास में शामिल हुई। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सुरिंदर पाल सिंह बिंद्रा ,सेक्रेटरी सुखविंदर पाल सिंह सरना लाली, नवप्रीत सिंह बिंद्रा, हरप्रीत सिंह राजधानी, अमरजीत सिंह टिक्का ने रागी जत्थों को सिरोपा डाल कर सम्मानित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *