बेंगलुरु में शादी से इनकार पर लॉ स्टूडेंट की हत्या: लड़का पहले से शादीशुदा था, नाराज भाई ने सीने और पीठ पर चाकू मारा

बेंगलुरु में शादी से इनकार पर लॉ स्टूडेंट की हत्या:  लड़का पहले से शादीशुदा था, नाराज भाई ने सीने और पीठ पर चाकू मारा


बेंगलुरु15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु में शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद एक लॉ छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, बेंगलुरु के कोडीहल्ली में रहने वाली अमृता पर 13 जुलाई की शाम 4:30 बजे सूर्या नाम के शख्स ने चाकू से हमला कर दिया था, जिसके बाद मंगलवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दरअसल, अमृता ने सूर्या के भाई धनुष की शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। पहले दोनों की शादी तय हुई थी, लेकिन जब अमृता को पता चला कि धनुष की पहले भी शादी हो चुकी है, तो वह नाराज हो गई।

घटना के बाद जेबी नगर पुलिस ने धनुष और सूर्या दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

अमृता लॉ की पढ़ाई कर रही थी। फाइल फोटो

अमृता लॉ की पढ़ाई कर रही थी। फाइल फोटो

दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता

अमृता, धनुष और सूर्या एक ही इलाके के रहने वाले थे। दोनों परिवार धार्मिक आयोजनों के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। इसी दौरान अमृता और धनुष के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।

पुलिस के मुताबिक, बाद में अमृता को पता चला कि धनुष पहले से शादीशुदा था, उसका तलाक हो चुका था और उसका एक बच्चा भी है। यह बात छिपाए जाने पर अमृता ने रिश्ता खत्म कर दिया और उससे दूरी बना ली।

घर में घुसकर किया हमला

पुलिस का कहना है कि सूर्या, अमृता के फैसले से नाराज था। उसने कथित तौर पर पहले ही धमकी दी थी कि वह अपने भाई का प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर अमृता को नहीं छोड़ेगा।

13 जुलाई को अमृता के घर पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान सूर्या ने कथित तौर पर चाकू से अमृता के सीने और पीठ पर कई वार किए और मौके से भागने की कोशिश की।

हालांकि, स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। घायल अमृता को उनके परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उनका 48 घंटे से अधिक समय तक इलाज चला। मंगलवार शाम उनकी मौत हो गई।

——————————————

ये खबर भी पढ़ें…

सिया ने केतन मर्डर से पहले राजा रघुवंशी केस पढ़ा:मोबाइल हिस्ट्री से पता चला; यह भी जाना- क्या कस्टडी में महिला से मारपीट होती है

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल ने वारदात से पहले इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की जानकारी जुटाई थी। पुलिस के मुताबिक सिया ने इंटरनेट पर यह भी सर्च किया था कि क्या पुलिस कस्टडी में महिलाओं के साथ मारपीट होती है। यह पूरी जानकारी सिया के दोनों मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से मिली। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *