लुधियाना में जॉम्बी नशा की गिरफ्त में युवक-युवतियां:VIDEO: ड्राइविंग ट्रैक के पास खंडहर में लड़खड़ाया युवक, समराला चौक में झूमती रही युवती; पुलिस करेगी पहचान – Ludhiana News

लुधियाना में जॉम्बी नशा की गिरफ्त में युवक-युवतियां:VIDEO:  ड्राइविंग ट्रैक के पास खंडहर में लड़खड़ाया युवक, समराला चौक में झूमती रही युवती; पुलिस करेगी पहचान – Ludhiana News




पंजाब के लुधियाना में खतरनाक सिंथेटिक ड्रग्स यानी ‘जॉम्बी नशा’ के दो नए मामले सामने आए हैं। शहर में एक युवक और एक युवती के नशे की हालत में सुध-बुध खोकर झूमने के दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। पहला वीडियो चंडीगढ़ रोड पर ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के पास एक खाली खंडहर का है, जहां एक युवक नशे में धुत होकर दीवार के सहारे गिरता-संभलता दिख रहा है। वहीं, दूसरा वीडियो समराला चौक का है, जहां एक युवती बीच सड़क पर खड़े होकर बेसुध हालत में झूमती रही। युवक व युवती के बारे में अभी तक पुलिस को पता नहीं चला है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है। स्थानीय लोगों को भी इन युवक-युवती के बारे में पता नहीं है। लुधियाना पुलिस ने भी युवक के नशे में झूमने का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है और कहा है कि इस युवक को पकड़कर इससे नशा सप्लाई करने वाले का पता किया जाएगा और युवक को नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती करवा दिया जाएगा। दोनों वीडियो में क्या दिख रहा है एक-एक करके जानिए… वीडियो नंबर 1: खंडहर में लड़खड़ता दिखा युवक पहला वीडियो चंडीगढ़ रोड पर ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के पास स्थित एक सूने खंडहर का है। यहां एक युवक काली टी-शर्ट और जींस पहने नशे में पूरी तरह धुत दिखाई दे रहा है। सिंथेटिक नशे का असर इस कदर था कि वह खुद को संभाल नहीं पा रहा था। वह बार-बार खंडहर की दीवार का सहारा लेकर उठने की कोशिश करता, लेकिन हर बार लड़खड़ाकर नीचे गिर जाता। वह काफी समय तक उठने की कोशिश करता रहा लेकिन उठ नहीं पाया। किसी ने उसकी इस हरकत को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और उसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस अब इस वीडियो के आधार पर युवक की तलाश में जुटी है ताकि उसे ढूंढकर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया जा सके और उसकी जिंदगी बचाई जा सके। साथ ही, पुलिस उससे यह जानने की कोशिश करेगी कि आखिर इस इलाके में नशा सप्लाई करने वाला मुख्य तस्कर कौन है। वीडियो नंबर 2: समराला चौक पर ‘स्टैच्यू-स्टैच्यू’ खेलती युवती दूसरा वीडियो पंजाब की जवानी की बदहाली की सबसे दर्दनाक कहानी बयां करता है, जो बेहद गंभीर और झकझोरने वाला है। शहर के सबसे व्यस्त समराला चौक पर गुलाबी टी-शर्ट और ब्लैक लोअर पहने एक युवती ने बीच सड़क पर तमाशा खड़ा कर दिया। वह पहले तो काफी देर तक सड़क किनारे बेहद अजीबोगरीब स्थिति में घुटनों के बल बैठी रही। जब वह खड़ी हुई, तो वह पूरी तरह से अनकंट्रोल थी। उसका अपने शरीर पर रत्ती भर भी काबू नहीं था और वह बिना किसी सहारे के हवा में आगे की तरफ झुकी रही। गाड़ियों के शोर और लोगों की भीड़ के बीच वह पूरी तरह से सुध-बुध खो चुका थी। वायरल वीडियो से कर रहे हैं पहचान एसीपी राज कुमार ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें युवक चंडीगढ़ रोड पर वर्धमान मिल के पीछे ड्राइविंग ट्रेक के नजदीक खंडहर में नशे की हालत में दिख रहा है। वीडियो के जरिए युवक की पहचान की जा रही है। युवक को जल्दी ही पकड़कर उससे पूछताछ की जाएगी और पता चल सके कि उसे नशा कौन देता है। युवक को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *