जालंधर के गोरायां में खेत में पलटी कार: समराडी नहर के पास हादसा, 15 फीट नीचे खेत में गिरी; बुजुर्ग ड्राइवर बचा – Jalandhar News

जालंधर के गोरायां में खेत में पलटी कार:  समराडी नहर के पास हादसा, 15 फीट नीचे खेत में गिरी; बुजुर्ग ड्राइवर बचा – Jalandhar News




जालंधर के गोरायां एरिया में समराड़ी नहर के पास कार रोड से उतर खेतों में पलट गई। रोड में गड्ढे के चलते अनियंत्रित हुई स्विफ्ट कार मेन रोड से फिसलकर करीब 15 फीट नीचे खेत में जा गिरी।
दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, इस हादसे के बावजूद कार चला रहे बुजुर्ग ड्राइवर की जान बाल-बाल बच गई और उन्हें केवल मामूली चोटें आईं।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पास के गांव धुलैता के पंच पवित्र सिंह ने बताया कि सफेद स्विफ्ट कार धुलैता गांव के रास्ते से होकर समराड़ी रोड के जरिए अपरा की तरफ जा रही थी। जैसे ही यह कार समराड़ी नहर के पास पहुंची, अचानक वाहन पर से चालक का नियंत्रण हट गया। देखते ही देखते कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर कई पलटियां खाते हुए रोड से करीब 15 फीट नीचे खेत में जा गिरी। रिश्तेदारों से मिलने अपरा गांव जा रहे थे बुजुर्ग
पंच पवित्र सिंह ने बताया कि कार में केवल एक ही बुजुर्ग व्यक्ति सवार था। हादसे के बाद कार की स्थिति बेहद खराब हो चुकी थी, लेकिन भाग्य से बुजुर्ग ड्राइवर को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। जानकारी के अनुसार, कार चालक होशियारपुर के निवासी हैं और वे अपरा गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *