अमृतसर के खासा-बीएसएफ कैंप में पांच-दिवसीय अंतर-जिला फुटबॉल टूर्नामेंट: आईजी डॉ. अतुल फुलजेले ने किया भव्य उद्घाटन – Amritsar News

अमृतसर के खासा-बीएसएफ कैंप में पांच-दिवसीय अंतर-जिला फुटबॉल टूर्नामेंट:  आईजी डॉ. अतुल फुलजेले ने किया भव्य उद्घाटन – Amritsar News




अमृतसर के खासा स्थित बीएसएफ कैंप में बुधवार को पंजाब के विभिन्न जिलों के बीच अंतर-जिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह टूर्नामेंट 15 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन पंजाब फ्रंटियर जालंधर के आईजी डॉ. अतुल फुलजेले, आईपीएस, सीमांत मुख्यालय जालंधर, अमृतसर सेक्टर मुख्यालय के डीआईजी एसएस चंदेल और अन्य सेक्टर के अधिकारियों ने किया। उद्घाटन समारोह के दौरान बीएसएफ अधिकारियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। इस टूर्नामेंट में पंजाब के अलग-अलग जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का उद्देश्य जवानों में खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन और आपसी समन्वय को बढ़ावा देना है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला संगरूर और जालंधर की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया और जीत के लिए पूरा जोर लगाया। मैच के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि खेल खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक मजबूती और टीम भावना को भी बढ़ावा देते हैं। ऐसे आयोजनों से युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। 19 जुलाई तक जारी रहेगा टूर्नामेंट 15 जुलाई से शुरू हुआ यह फुटबॉल टूर्नामेंट 19 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान पंजाब के विभिन्न जिलों की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी। टूर्नामेंट के जरिए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *