हिमाचल में आज ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट: अगले 6 दिन बारिश के आसार, तेज हवाएं चलेंगी; सामान्य से 3॰C तक कम रहेगा तापमान – Shimla News

हिमाचल में आज ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट:  अगले 6 दिन बारिश के आसार, तेज हवाएं चलेंगी; सामान्य से 3॰C तक कम रहेगा तापमान – Shimla News




हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिन तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश, आंधी, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। कई भागों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने आज कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि और तेज तूफान की संभावना जताई गई है। चंबा जिले में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान तापमान सामान्य से 3॰C तक कम रहेगा। कल 10 जिलों में यलो अलर्ट 5 जून को किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में आंधी और तूफान का यलो अलर्ट रहेगा। इसके अलावा 6 जून को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में भी खराब मौसम की चेतावनी जारी की गई है। मौसम 9 जून तक खराब रहेगा मौसम विभाग के अनुसार 7 जून से 9 जून तक भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। पहले से ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। चंबा का तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री नीचे गिरा प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे गिर गया है। कुछ शहरों में इसमें 3 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। ऊना का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री कम होकर 35.6 डिग्री सेल्सियस, चंबा का 7.2 डिग्री की गिरावट के बाद 31.8 डिग्री, कांगड़ा का 4.2 डिग्री कम होने के बाद 34.7 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिनों के दौरान भी तापमान सामान्य से कम रहेगा। कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अतिरिक्त गिरावट दर्ज की जा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *